राष्ट्रीय

Karnataka में जीत के लिए PM Modi ने दी कांग्रेस को बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं से कही यह बड़ी बात

Karnataka में जीत के लिए PM Modi ने दी कांग्रेस को बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं से कही यह बड़ी बात

Karnataka में जीत के लिए PM Modi ने दी कांग्रेस को बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं से कही यह बड़ी बात
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है। वहीं, भाजपा की करारी हार हुई है। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की आवश्यकता होती है। लेकिन कांग्रेस ने 135 सीटों से ज्यादा पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा को सिर्फ 64 सीटें ही मिली है। इन सबके बीच कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित किया है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की पूरी जिम्मेदारी लेंगे और पार्टी आने वाले दिनों में एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘बहुत संगठित’ चुनावी रणनीति उसकी जीत के प्रमुख कारणों में से एक हो सकती है।

जीत को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!