राष्ट्रीय

हो रहा था प्रियंका का इंतजार, आ गईं निर्मला सीतारमण, फिर क्या… अपने नेता को अनसुना कर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता लेने लगीं सेल्फी

हो रहा था प्रियंका का इंतजार, आ गईं निर्मला सीतारमण, फिर क्या... अपने नेता को अनसुना कर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता लेने लगीं सेल्फी

हिमाचल प्रदेश के चुनाव में गिनती के दिन शेष रह गए हैं। चुनाव प्रचार का शोर भी थम चुका है। तमाम दलों की ओर से पहाड़ पर पकड़ मजबूत करने की कवायद खूब की गई। बीजेपी जहां अपने डबल इंजन के दम से मिशन रिपीट के सपने को साकार करने में लगी नजर आई। वहीं वापसी की उम्मीद लिए कांग्रेस ने भी प्रियंका कार्ड को हिमाचल प्रदेश के चुनाव में प्रयोग किया। लेकिन हिमाचल प्रदेश के आक्रमक चुनाव प्रचार, आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी की नेता व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ सेल्फी ले ली।

इसे भी पढ़ें: शाह ने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश चुनाव में बीजेपी सत्ता में रही तो समान नागरिक संहिता लागू होगी
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्होंने शिमला क्लब के पास मॉल रोड से गुजर रहे केंद्रीय वित्त मंत्री के काफिले को देखा। वाड्रा को दोपहर में माल रोड पर एक जन संपर्क अभियान में हिस्सा लेना था। सीतारमण के साथ मौजूद भाजपा के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी ओर हाथ हिलाते देखा, तो उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। वह अपने वाहन से उतरीं और उनसे मिलीं। उन्होंने (कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने) वित्त मंत्री के साथ सेल्फी ली।

कांग्रेस नेता को किया अनसुना

सूत्रों के अनुसार, जब महिला कांग्रेस प्रमुख ने कांग्रेस का पटका पहने पार्टी समर्थकों को बुलाया, तो उन्होंने अपने नेता को अनसुना करते हुए कहा कि सीतारमण ने महिलाओं को गौरवान्वित किया है और वे उनके साथ सेल्फी लेना चाहती हैं। बता दें कि सीतारमण राज्य की राजधानी में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने आई थीं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!