राष्ट्रीय

Khargone Bus Accident | मध्य प्रदेश के खरगोन में रेलिंग तोड़ पुल से नीचे गिरी बस, 15 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Khargone Bus Accident | मध्य प्रदेश के खरगोन में रेलिंग तोड़ पुल से नीचे गिरी बस, 15 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 25 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस इंदौर जा रही थी, तभी पुल से फिसलकर नीचे गिर गई।

इलाके के स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उधर, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार के सदस्यों को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

राज्य सरकार ने गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए 50,000 रुपये, जबकि घायलों को 25,000 रुपये देने की भी घोषणा की। रविवार को मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी में एक बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस एक दुकान में जा घुसी।

परिवहन निकाय के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना अंधेरी (पूर्व) में महाकाली रोड पर हुई। उन्होंने कहा कि बस अंधेरी स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी ढलान पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन को एक दुकान से टकरा दिया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान को कुछ नुकसान पहुंचा है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!