क्या आप भी बहार से आकर ठंडा पानी पीते हैं, अगर हां तो हो जाए सावधान, हो सकते हैं बिमारी का शिकार
क्या आप भी बहार से आकर ठंडा पानी पीते हैं, अगर हां तो हो जाए सावधान, हो सकते हैं बिमारी का शिकार

क्या आप भी बहार से आकर ठंडा पानी पीते हैं, अगर हां तो हो जाए सावधान, हो सकते हैं बिमारी का शिकार चिलमिलाती गर्मियों के मौसम में अधिक तापमान में ठंडा पानी पीना लोगों को गर्मी से राहत दिलाता है। गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए लोग लिक्विड ड्रिंक का सेवन करते हैं, जिसमें साधारण पानी के साथ ही लोग लस्सी, जूस और नारियल पानी समेत तरह तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन पानी पीते समय उसके सही तापमान का होना भी जरूरी है। पानी के तापमान का असर स्वास्थ्य पर होता है। जब आप तेज धूप मैं चलकर पसीने से भीगे हुए ऑफिस से या स्कूल से आते हैं तो आप आते ही फ्रीज का ठंडा पानी पीते हैं। क्या आपको पता है यह पानी आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। गर्मियों में लोग प्यास बुझाने और थकावट दूर करने के लिए लोग कभी भी ठंडा पानी पी लेते हैं, इससे भले ही कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल जाती है लेकिन इसका नुकसान भी बहुत होता है। खासकर फ्रिज का चिल्ड वाटर बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। धूप से आकर, एक्सरसाइज के बाद या खाने के बाद ठंडा पानी पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी गर्मियों में गलत समय और गलत तरीके से ठंडे पानी का सेवन करते हैं तो जान लें इससे सेहत पर होने वाले नुकसान के बारे में। पाचन की समस्या पाचन पर प्रभाव शरीर किसी भी पदार्थ को अपने तापमान पर लाता है, जिसे वो आगे पाचन के लिए भेजता है लेकिन बहुत कम तापमान की चीजों का सेवन करने से शरीर उसे अपने तापमान के मुताबिक करने लगता है, जिससे डाइजेशन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और अपच की समस्या हो जाती है। ठंडा पानी ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देता है, जिससे पाचन की समस्या हो जाती है।