महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

मुज़फ्फरनगर- प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के निर्देशन में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के संयुक्त नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई के विरोध में शामली बस स्टैंड पर स्थित पैट्रोल पम्प पर डीजल, पैट्रोल और रसोई गैस के निरंतर बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस हस्ताक्षर अभियान में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहरध्यक्ष जुनैद रऊफ, गुफरान काजमी, अजय चौधरी, अहसन ज़मीर, धीरज महेश्वरी, राहुल भारद्वाज, पं प्रहलाद कौशिक, सगीर मलिक, युगल किशोर भारती, मुकुल शर्मा, नवनीत सिंघल, सलमान, डॉ मतलूब अली,मौ फैसल, प्रदीप राणा, फैय्याज सलमानी सहित जिला, शहर और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाया।।