मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर – सोहंजनी तगांन में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी का किया गया स्वागत

मुजफ्फरनगर - सोहंजनी तगांन में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी का किया गया स्वागत

मुजफ्फरनगर में गांव सोहजनी तगान में शनिवार को एक स्वागत सभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला रहे।कार्यक्रम के आयोजक हरीश त्यागी ने मौके पर पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री संजीव बालियान ने अपने संबोधन में कहा कि त्यागी समाज भाजपा की नीव है, त्यागी समाज हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहा है। आगे भी अपेक्षा करूंगा की त्यागी समाज हमेशा ही भाजपा के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहे , जल्द ही एक और हाईवे जनपद में मंजूर होने जा रहा हूं। विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि इस जनपद के त्यागी समाज से उनके पिता हमेशा से जुड़े रहे हैं। उन्हें यहां से बहुत सम्मान मिला है, मैं भी चाहता हूं कि मैं भी इस जनपद से जुड़ा रहूं,और मुझे भी यहां से वही सम्मान प्राप्त हो
कार्यक्रम का संचालन विपुल त्यागी बेहड़ी ने किया।इस मौके पर प्रतोष त्यागी, अभिषेक चौधरी, कल्याण गुरुजी, अनुज नावला, जोनू प्रधान, कुलदीप प्रधान, मास्टर देवेंद्र त्यागी, मनीष प्रधान, उमेश त्यागी, इरफान सैफी, देव शर्मा, सुशील नावला, डॉक्टर योगेंदर, सतेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, रामदत्त धनायन, शिवकुमार, आदेश त्यागी बुढाना, राजेंद्र त्यागी, निरंकार त्यागी मुबारिकपुर, हरिओम त्यागी खुब्बापुर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले रागिनी कलाकार राहुल बालियान जीवना की टीम में शामिल पूजा शर्मा, शरद यादव, मास्टर सचिन त्यागी, अंकित बालियान आदि ने रागिनी गाकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों का खूब मनोरंजन किया

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!