अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रिया और इटली में Avalanches में नौ लोगों की मौत

ऑस्ट्रिया और इटली में Avalanches में नौ लोगों की मौत

फ्रैंकफर्ट। ऑस्ट्रिया और इटली में सप्ताहांत में हुए हिमस्खलन में करीब नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा ऐसे समय हुआ है, जब भारी बर्फबारी और स्कूल की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में लोग ‘स्की’ करने आल्प्स पहुंचे हैं। रविवार को ऑस्ट्रिया के पूर्वी टिरोल में बर्फ हटाने वाले वाहन का चालक मृत पाया गया।

ऑस्ट्रिया के टिरोल क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हिमस्खलन की सूचना मिली है। अधिकारियों ने चेतावनी स्तर पांच की बजाए चार कर दिया है और लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। अधिकारियों ने अभी तक ऑस्ट्रिया और इटली में नौ लोगों की मौत की जानकारी दी है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!