खेल

WFI Dispute: खिलाड़ियों का कुश्ती महासंघ के खिलाफ हल्लाबोल जारी, कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

WFI Dispute: खिलाड़ियों का कुश्ती महासंघ के खिलाफ हल्लाबोल जारी, कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। भारत के विश्व ख्याति पहलवान फिलहाल जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। इन सबके बीच कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ी अलग-अलग प्रदेशों से आते हैं। इसलिए इसमें सर्वोच्च न्यायलय की निगरानी में समय निर्धारित CBI की जांच हो। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का ‘बेटी बचाओ, बटी पढ़ाओ’ का नारा था जो आज खोखला दिखाई दे रहा है। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार हमारी देश की बेटियों के लिए तुरंत कार्रवाई करे। दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि यह छोटी बात नहीं है। यह आरोप किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लगाए गए। यह दुर्भाग्य की बात है कि सरकार की जानकारी में लाने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि कुश्ति संघ को तुरंत बर्खास्त किया जाए और कुश्ति संघ के अधिकारियों पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज़ किया जाए और क़ानूनी कार्रवाई की जाए।

दिल्ली के जंतर मंतर पर ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर हम अपने देश के लिए लड़ सकते हैं, तो हम अपने अधिकारों के लिए भी लड़ सकते हैं। विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाले खुलासे में बुधवार को रोते हुए आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं लेकिन इस खेल के प्रशासक और भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता और ओलंपियन विनेश ने यह भी दावा किया कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!