मुजफ्फरनगर

सिंघल परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास पंडित सीताराम त्रिपाठी ने कृष्ण प्राकट्य उत्सव का किया भावपूर्ण वर्णन

सिंघल परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास पंडित सीताराम त्रिपाठी ने कृष्ण प्राकट्य उत्सव का किया भावपूर्ण वर्णन

*
*सिंघल परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास पंडित सीताराम त्रिपाठी ने कृष्ण प्राकट्य उत्सव का किया भावपूर्ण वर्णन *

मुज़फ्फरनगर में भोपा रोड पर सिघंल परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का प्राकटय उत्सव बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया।
और श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा विख्यात कथा व्यास पंडित सीताराम त्रिपाठी के श्री मुख द्वारा की जा रही है
श्री मद भागवत कथा के चौथे दिन भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। कथा व्यास प० सीताराम त्रिपाठी जी द्वारा सर्वप्रथम भगवान बामनाक्तार एवं श्रीराम प्राकट्य उत्सव एवं भगवान श्रीराम एवं सीता स्वयंवर का सुन्दर प्रसंग सुनाकर श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। उसके उपरान्त जन्म से पूर्व कारागार की परिस्थितियों एवं कंस अत्याचारों का वर्णन करते हुए भगवान का पृथ्वी पर अवतरण प्रसंग प्रस्तुत किया गया। बडें ही उल्लास पूर्ण तरीके से भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया गया, पूरा कथा पण्डाल सुन्दर ढंग से सजाया गया था। बाबा नन्द एवं माता यशोदा द्वारा बधाईयाँ बाँटी गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रस्तुत भजनो पर भक्तगण भक्ति भाव में झूमते नजर आए आज विशेष रूप से माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। सुन्दर हारमोनियम प्रस्तुति एवं भक्ति भजनों से भक्तगण भाव विभोर हो गये।
कल गिरिराज जी की झांकी दर्शन एंव छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!