मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर – बुढ़ाना पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री जब्त करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर - बुढ़ाना पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री जब्त करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं प्र0नि0 बुढ़ाना के नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनाक 03.04.2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम प्राइवेट वाहन से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि क्राउन पब्लिक स्कूल से आगे मंदवाडा जाने वाले कच्चे रास्ते पर ईख के खेत में कुछ व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहे है। मुखबिर की सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचे तथा घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दविश देकर अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले 01 अभियुक्त को ईख के खेत से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* साबिर पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम पिठलौखर थाना सरधना जनपद मेरठ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 06 बंदूक 12 बोर

✔️ 02 पौनिया 315 बोर

✔️ 01 पोनिया 12 बोर

✔️ 01 तमंचा 315 बोर

✔️ 02 तमंचे 12 बोर

✔️ 12 अधबने बाडी बट लोहा फ्रेम

✔️ 01 अधबनी बाडी फ्रेम 12 बोर

✔️ 01 अधबनी बाडी फ्रेम 32 बोर नाल लोहा सहित

✔️ 05 जिंदा कारतूस

*शस्त्र बनाने के उपकरण-* 01 शिकंजा, 01 ड्रिल मशीन, 01 हथौडी 01 रेती, 01 ग्राइंडर, 05 स्प्रिंग आदि।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 147/2026 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मै और मेरा साथी अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य करते है तथा जगह बदल-बदल का कार्य करते है। हम लोग ग्राहक की माँग के अनुसार अवैध शस्त्र तैयार करते हैं तथा उन्हे अच्छे दामों पर बेचकर अपने शौक पूरा करते है। कुछ समय में पंचायत चुनाव आने वाला है जिसमें अवैध अस्लाह की मांग बढ़ जाती है जिसके चलते हम लोग स्टाक तैयार कर रहे थे। कुछ अस्लाह हमने बना लिये थे तथा कुछ बाकी थे कि पुलिस ने मुझे पकड लिया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त शाबिर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 30/14 धारा 3/5/25 ए एक्ट थाना टीपीनगर मेरठ

*2.* मु0अ0सं0 772/25 धारा 3/5/25/25 ए एक्ट थाना सरधना मेरठ

*3.* मु0अ0सं0 244/11 धारा 5/25 ए एक्ट थाना सरधना मेरठ

*4.* मु0अ0सं0 481/17 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली गाजियाबाद

*5.* मु0अ0सं0 245/19 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना बडौत बागपत

*6.* मु0अ0सं0 246/19 धारा 223/224 भादवि थाना बडौत बागपत

*7.* मु0अ0सं0 256/19 धारा 307 भादवि थाना बडौत बागपत

*8.* मु0अ0सं0 257/19 धारा 25/27 आयुद्ध अधि0 थाना बडौत बागपत

*9.* मु0अ0सं0 258/19 धारा 414 भादवि थाना बडौत बागपत

*10.* मु0अ0स0-147/26 धारा-5/25 ए एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0  सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*2.* उ0नि0  सन्दीप कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*3.* उ0नि0  ललित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*4.* उ0नि0 आशीष कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*6.* उ0नि0  छविकान्त सिह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*7.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*8.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*9.* है0का0 285 नीरज कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*10.* है0का0 176 अमरदीप थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*11.* है0का0 640 निर्वेश विजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*12.* है0का0 511 मनोज थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*13.* है0का0 406 हेमंत कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!