SSP मुजफ्फरनगर द्वारा महिला थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
दिनांक 03.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण तथा लंबित विवेचनाओं…

