SSP मुजफ्फरनगर द्वारा महिला थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
SSP मुजफ्फरनगर द्वारा महिला थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

दिनांक 03.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर
संजय कुमार वर्मा द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन सेवाओं, पोर्टल एंट्री, सीसीटीएनएस कार्य प्रणाली एवं डाटा अपडेट की स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से की जाएं। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन एवं ड्यूटी प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्य में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि रखने हेतु प्रेरित किया गया।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
