राष्ट्रीय

Punjab Govt में हुए बदलाव पर भाजपा का तंज, देश में सबसे अधिक भ्रष्ट पार्टी बन गयी AAP

Punjab Govt में हुए बदलाव पर भाजपा का तंज, देश में सबसे अधिक भ्रष्ट पार्टी बन गयी AAP

हाल में ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट में बड़ा परिवर्तन किया। मंत्री पद से फौजी सिंह सरारी के इस्तीफा देने के बाद सरकार में बलवीर सिंह को शामिल किया गया। अब इसी को लेकर भाजपा के जबरदस्त तरीके से पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन करते हुए साफ तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी देश के सबसे अधिक भ्रष्ट पार्टी बन गई है। उन्होंने बलवीर सिंह को पंजाब सरकार के मंत्री बनाए जाने को लेकर भी अरविंद केजरीवाल की निंदा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो आम आदमी पार्टी यह बोलकर आई थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, हम महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगे और भ्रष्ट को बाहर निकालेंगे आज वही AAP पार्टी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बन गई है।

भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा पर राजनीति करती है तो वहीं पंजाब में महिलाओं पर हमला करने वाले बलबीर सिंह को मंत्री बना रही है। उन्होंने कहा कि 3 साल की सजा हो चुकी, बलबीर सिंह को मंत्री बनाया, जबरन वसूली मामले में ऑडियो टेप लीक होने के बाद भी फौजा सिंह को 4 महीनों तक मंत्री पद से नहीं हटाया गया। इससे साफ हो रहा है कि अरविंद केजरीवाल पैसे का पीर है और भ्रष्ट लोगों को मंत्री बनाता है। उन्होंने कहा कि बलवीर सिंह को एक महिला पर हमले के मामले में दोषी ठहराया गया था और यह मामला उसकी किसी रिश्तेदार ने दर्ज कराया था एवं फिलहाल सिंह जमानत पर हैं।

अपने हमला जारी रखते हुए सिरसा ने कहा कि पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त किया गया था। उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी की स्थिति है, जो भ्रष्टाचार का खात्मा करने का वादा कर पंजाब में सत्ता में आयी थी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आप सरकार में मंत्री बनने का मापदंड है कि वह व्यक्ति कितना पैसा वसूल सकता है। वैसे तो पार्टी ने कुछ को इस्तीफा दिलवाया, लेकिन उसने अपना मानदंड बदला नहीं है। केजरीवाल पंजाब के बेताज बादशाह हैं और रिमोट कंट्रोल के माध्यम से राज्य को चला रहे हैं। वह धन की वसूली के लिए बहुत लालची हो गये हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री भी यही कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आप देश में सबसे भ्रष्ट पार्टी बन गयी है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!