IPL Auction: सैम कुरेन ने रचा इतिहास, 18.50 करोड़ में बिके, हैरी ब्रुक और मयंक भी हुए मालामाल, CSK के लिए खेलेंगे रहाणे
IPL Auction: सैम कुरेन ने रचा इतिहास, 18.50 करोड़ में बिके, हैरी ब्रुक और मयंक भी हुए मालामाल, CSK के लिए खेलेंगे रहाणे

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन किया जा रहा है। कोच्चि में आज ऑक्शन हो रहा है। इस ऑक्शन में 87 जगहों को भरने के लिए 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। आज की बोली केन विलियमसन से शुरू हुई। केन विलियमसन को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीद लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिलीज कर दिया था। वही, हैरी ब्रूक को लेकर रोचक जंग देखने को मिली। हैरी ब्रूक को खरीदने के लिए पहले राजस्थान और बेंगलुरु आमने-सामने थी। बाद में इस जंग में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स भी कूदी। आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद में 13.25 करोड़ रुपए में हैरी ब्रूक को खरीदा है। हैरी ब्रूक का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था।
पंजाब की ओर से रिलीज किए गए मयंक अग्रवाल की भी मोटी कमाई हो गई है। मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स सीएसके और सनराइजर्स मैदान में थी। सनराइजर्स हैदराबाद में 8.25 करोड़ रुपए में मयंक अग्रवाल को खरीद लिया। वहीं, भारत के वरिष्ठ खिलाड़ी रहे अजिंक्य रहाणे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। रहाणे को 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा गया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को कोई खरीदार नहीं मिला। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रैली रोड शो भी अनसोल्ड रहे बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी कोई खरीदार नहीं मिला हालांकि सबसे ज्यादा दिलचस्प बोली सैम करन की लकी।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स भी सामने आ गई। आखिर में सैम कुरेन को पंजाब किंग्स में 18.50 करोड रुपए में खरीदा। आईपीएल में सैम करन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.25 करोड रुपए में खरीदा।