दुनिया

Google Year in Search 2022: इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया? जानने के लिए पढ़ें

Google Year in Search 2022: इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया? जानने के लिए पढ़ें

दिसंबर के महीने का पहला हफ्ता बीत गया है। तीन हफ्ते बाद साल 2022 भी खत्म हो जाएगा। साल 2022 को खत्म होने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है, ऐसे में इन 365 दिनों में पीछे मुड़कर ट्रेंड्स देखने का समय आ गया है। हर साल के अंत में गूगल अपने वेब पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक की लिस्ट जारी करती है। इस साल भी गूगल ने ये लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौकाने वाले टॉपिक दिए गए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होने वाली है।

गूगल ईयर इन सर्च 2022 के अनुसार, भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया है। इसके बाद उन्होंने स्विमिंग पूल, मॉल और वाटर पार्क जैसे शब्दों को गूगल पर सर्च किया। लोगों से कोरोना महामारी के बाद ‘सामान्य’ स्थिति में वापसी करने के उपायों की भी खोज की है। इसके लिए लोगों ने घूमने की जगह ज्यादा सर्च की।

भारतीयों की ट्रेंडिंग खोजों में, इंडियन प्रीमियर लीग पहले स्थान पर था। दूसरे पर को-विन ऐप, तीसरे पर FIFA विश्व कप, चौथे और पांचवें नंबर पर एशिया और पुरुषों का ICC T20 विश्व कप था। महिला क्रिकेट विश्व कप भी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। इसके अलावा बात करें फीफा की तो वह भले ही हाल ही में शुरू हुआ लेकिन बावजूद इसके वह भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टॉपिक बना गया है। ब्रह्मास्त्र और केजीएफ ये दो भारतीय फिल्में गूगल के टॉप ट्रेंड में शामिल है।

भारत में ट्रेंडिंग खोजों में, रेसिपी की श्रेणी में पनीर पसंदा सबसे ज्यादा सर्च की गयी। इस सब्जी की रेसिपी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड के टॉप ट्रेंड में शामिल है। इंडियन यूजर्स ने इन सबके अलावा सरकारी योजनाओं, अग्निपथ योजना, कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र के बारे में भी सर्च किया। “वर्डल कैसे खेलते हैं” ये भी टॉप की दस सर्च में शामिल है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!