मुजफ्फरनगर

यातायात माह के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध अभियान, निर्धारित गति सीमा से अधिक चलाने पर 38 चार पहिया वाहनों के किये गये चालान, 34 हजार समन शुल्क वसूला गया

यातायात माह के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध अभियान, निर्धारित गति सीमा से अधिक चलाने पर 38 चार पहिया वाहनों के किये गये चालान, 34 हजार समन शुल्क वसूला गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत सम्पूर्ण जनपद में आमजन को यातायात नियमों के बारे में बताकर उनका पालन करने तथा दूसरों को भी जागरुक करने के विभिन्न अभियान चलाये जा रहे है। यातायात माह के परिपेक्ष में आज दिनांक 28.11.2022 को मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस द्वारा खतौली बाइपास पर ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जिसके अन्तर्गत तेज रफ्तार वाले वाहनों की स्पीड को इंटरसेप्टर से मापा गया तथा अधिक गति होने पर उन्हे कुछ दूर आगे चलकर बेरियर लगाकर रोकते हुए चालान किया गया। इस अभियान में 38 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया है जिनकी गति निर्धारित गति सीमा से अधिक थी तथा 34 हजार समन शुल्क वसूला गया। मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस द्वारा ऐसे सभी वाहन स्वामियों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की अपील की गयी जिससे वह खुद की तथा दूसरों की जिन्दगी को खतरे में न डाले। अभियान में यातायात निरीक्षक श्री रुप किशोर शर्मा, यातायात उ0नि0 श्री इन्द्रजीत, यातायात उ0नि0 श्री ब्रजकिशोर त्यागी सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!