
चिन्हित गैंगस्टर 1. मुब्बा उर्फ मुबारिक पुत्र कल्लू 2. आरिफ पुत्र याकूब 3. कंजर पुत्र फूल सिंह 4. भोली पुत्र फूल सिंह समस्त निवासीगण नगला उटावर थाना कोसीकलाँ मथुरा द्वारा *अवैध रुप से अर्जित 78 लाख रुपये की सम्पत्ति* की गयी जब्त
थाना कोसीकलां, मथुरा
*1. मुब्बा उर्फ मुबारिक पुत्र कल्लू 2. आरिफ पुत्र याकूब 3. कंजर पुत्र फूल सिंह 4. भोली पुत्र फूल सिंह समस्त निवासीगण नगला उटावर थाना कोसीकलाँ मथुरा के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर एक्ट 14(1) की कार्यवाही।*
अभियुक्तगण 1.मुब्बा उर्फ मुबारिक वर्ष 2017, 2. आरिफ वर्ष 2016 3. कंजर वर्ष 2012 व 4. भोली वर्ष 2016 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
👉 अभियुक्तगण 1. मुब्बा उर्फ मुबारिक के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, अवैध असलहा रखने व गुण्डा एक्ट जैसे संगीन धाराओं में 08 अभियोग, 2.आरिफ के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, अवैध असलहा रखने व हत्या करने का प्रयास जैसे संगीन धाराओं में 06 अभियोग, 3. कंजर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, अवैध असलहा रखने , एनडीपीएस एक्ट व मारपीट जैसे संगीन धाराओं में 05 अभियोग व 4. भोली उपरोक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, अवैध असलहा रखने , व हत्या करने का प्रयास जैसे संगीन धाराओं में 04 अभियोग अभियोग पंजीकृत है।
*अभियुक्तगण की सीज की गयी चल/अचल सम्पत्ति का विवरण -*
1. *अभियुक्त आरिफ की* तहसील छाता के ग्राम नगला उटावर थाना कोसीकलां में एक पक्का मकान 197.15 वर्ग मीटर।
2. *अभियुक्त मुब्बा उर्फ मुबारिक की*तहसील छाता के ग्राम नगला उटावर थाना कोसीकलां में एक पक्का मकान 87.10 वर्ग मीटर।
3. *अभियुक्त कंजर की*तहसील छाता के ग्राम नगला उटावर थाना कोसीकलां में एक पक्का मकान 34.40 वर्ग मीटर।
4. *अभियुक्त भोली की*तहसील छाता के ग्राम नगला उटावर थाना कोसीकलां में एक पक्का मकान 34.40 वर्ग मीटर ।
अभियुक्तगण द्वारा कारित अपराध से उसके द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गयी चल/अचल सम्पत्ति, जिसकी *कीमत लगभग 78,00,000/- रुपये* है को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) के अन्तर्गत जब्त किया गया।
*मीडिया सेल*
*मथुरा पुलिस*