प्यार के लिए महिला ने तोड़ी सभी दीवारें, सात समंदर पार आकर पंजाब के निहंग से बेल्जियम की महिला ने की शादी
प्यार के लिए महिला ने तोड़ी सभी दीवारें, सात समंदर पार आकर पंजाब के निहंग से बेल्जियम की महिला ने की शादी

प्यार सरहदों का मोहताज नहीं होता, प्यार को पाने के लिए लोग सात समंदर पार भी आ जाते है। ऐसा ही कुछ पंजाब के कपूरथला में भी देखने को मिला है जहां बेल्जियम की महिला एक निहंग से प्यार कर बैठी और शादी करने सभी बंधनों को तोड़कर भारत आ गई। सोशल मीडिया के जमाने में जहां एक राइट स्वैप कर पार्टनर की च्वाइस बदल जाती है, उस समय में ऑनलाइन प्यार पाकर उससे शादी करने हजारों किलोमीटर का सफर तय करके आना अचंभित करने वाला है। हालांकि ये घटना पहली बार नहीं हो रही है।
जानकारी के मुताबिक निहंग जैल सिंह आनंद को बेल्जियम की महिला से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। युवती बेल्जियम से भारत आई और दोनों ने कपूरथला में शादी की। अब दोनों ही शादी को वाहेगुरु की बख्शीश मानते है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी, जहां से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद महिला पंजाब आई और दोनों ने शादी कर ली।
जानकारी के मुताबिक महिला ने अपना नाम जगजीत कौर कर लिया है। इस संबंध में निहंग जैल सिंह ने बताया कि उनकी जगजीत से फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच भाषा का अंतर था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जगजीत मेरी भाषा नहीं समझ सकती थी, क्योंकि उन्हें सिर्फ अंग्रेजी का ज्ञान था। इसके बाद उन्होंने मुझसे पंजाबी में बात करना शुरू किया क्योंकि वो पंजाबी समझने में सक्षम है। इसके बाद हमारी बातचीत आगे बढ़ी और एक दूसरे से प्यार होने के बाद हमने शादी की।
शादी पर घरवालों को नहीं था यकीन
जानकारी के मुताबिक दोनों ने फेसबुक पर ही शादी करने का फैसला किया। शादी करने की बात जैल सिंह ने अपने घर पर भी बताई, जिस पर उनके घरवालों को विश्वास नहीं हुआ। हालांकि शादी से दो दिन पूर्व जब जगजीत कौर भारत आई और घरवालों से मिली तब उन्हें शादी की बात पर विश्वास हुआ। बता दें कि जगजीत कौर ने अमृत छका हुआ है। जगजीत कौर ने मीडिया को बताया कि वो गुरुद्वारा श्री बेर साबिह गई ह। वो पंजाब की कई ऐतिहासिक जगहों पर जा चुकी है।