राष्ट्रीय

*लक्ष्मण विहार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अन्नकूट की पूजा में शामिल होकर किया प्रसाद वितरण*

*लक्ष्मण विहार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अन्नकूट की पूजा में शामिल होकर किया प्रसाद वितरण*

मुजफ्फरनगर- दीपावली महोत्सव के अवसर पर शनिवार को व्यापारियों की आवाज व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित धर्मशाला में गोवर्धन पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का संगठन के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वहां पहुंचे भक्तों को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया और भक्तों के साथ पंक्ति में विराजकर सभी अतिथियों और आयोजकों ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के अध्यक्ष शलभ गुप्ता ने बताया कि गोवर्धन पर्व के अवसर पर लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश धर्मशाला में शनिवार को भगवान गोवर्धन का पूजन किया इसके उपरांत व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल, महाराजा अग्रसेन वैश्य अग्रवंश उत्थान सोसाइटी, वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा के द्वारा अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। यहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद ममता बालियान, सत्यप्रकाश के अलावा दीपक मित्तल सर्राफ, जनार्दन विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, लवी गोयल आदि उपस्थित रहे। यहां सैंकड़ों भक्तों के द्वारा अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!