आस्था

Vastu Tips: थाली में एक साथ नहीं परोसी जातीं 3 रोटियां, जानिए इससे जुड़ा ये खास कारण

Vastu Tips: थाली में एक साथ नहीं परोसी जातीं 3 रोटियां, जानिए इससे जुड़ा ये खास कारण

Vastu Tips: थाली में एक साथ नहीं परोसी जातीं 3 रोटियां, जानिए इससे जुड़ा ये खास कारण

रोटी भारतीय भोजन का अभिन्‍न अंग है। आमतौर पर थाली में एक बार में 1 या 2 रोटी परोसी जाती है। एक साथ 3 रोटी परोसना अच्‍छा नहीं माना जाता है, इसके पीछे खास धार्मिक और वैज्ञानिक कारण है।

Vastu Tips: भारतीय भोजन में रोटी और दाल का काफी महत्व होता है। रोटी के बिना भोजन की कल्पना करना मुश्किल होता है। वहीं धर्म शास्त्रों में रोटी बनाने, रोटी परोसने के तरीके और रोटी के कई उपाय बताए गए हैं। रोटी से जुड़े कई नियम भारतीय परंपरा के हिस्से बन चुके हैं। इन्हीं में से एक ये भी है कि थाली में एक साथ 3 रोटी नहीं परोसनी चाहिए। बड़े बुजुर्ग भी एक साथ 3 रोटी परोसने से मना करते हैं। इसके पीछे कुछ खास कारण है। ये कारण धर्म, ज्योतिष और विज्ञान से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं कि थाली में एक साथ 3 रोटी क्यों नहीं परोसनी चाहिए।

मृतक की थाली में रखी जाती हैं 3 रोटियां
3 अंक को पहले से ही काफी अशुभ माना जाता है। भोजन जैसी महत्वपूर्ण चीज में भी 3 अंक का उपयोग सही नहीं माना गया है। थाली में एक साथ एक बार में 3 रोटी परोसना अशुभ होता है। वहीं किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर जब तेरहवीं के दिन उसके नाम की थाली लगाई जाती है तो उसमें 3 रोटी या 3 पूरी रखी जाती हैं। इस तरह 3 रोटी वाली थाली मृतक की थाली कही जाती है। कभी भी आम दिनों में थाली में 3 रोटी नहीं परोसना चाहिए।

3 रोटी न परोसने का वैज्ञानिक कारण

भोजन से जुड़े वैज्ञानिक कारण पर नजर डालें तो एक बार में ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के साथ-साथ सेहत विशेषज्ञ भी यही सलाह देते हैं कि कम भोजन करना चाहिए। दिन में 3 से 4 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति को एक बार में एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी, 50 ग्राम चावल और दो रोटी खाना चाहिए। इससे ज्यादा भोजन करने से कई समस्याएं हो सकती हैं।

थाली में 3 रोटी परोसने से भोजन करने वाले के मन में लड़ाई-झगड़े के भाव आने लगते हैं। विवादों से बचने और मन में नकारात्मक भावों से बचने के लिए थाली में एक साथ 3 रोटियां नहीं परोसनी चाहिए।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!