अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव, जानिए 2024 के राष्ट्रपति चुनने पर इसका क्या पड़ेगा असर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव, जानिए 2024 के राष्ट्रपति चुनने पर इसका क्या पड़ेगा असर

अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए लाखों अमेरिकी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव पर न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया की भी निगाहें टिकी है। मिड टर्म इलेक्शन सत्ता पर काबिज जो बाइडेन के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक अग्निपरीक्षा सरीखा है। कहा जाता है कि इस चुनाव के नतीजों से ही 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी तय होगी। ऐसे में आपको बताते हैं कि क्या है अमेरिका में हो रहा मध्यावधि चुनाव और इसका 2024 के राष्ट्रपति चुनने पर क्या असर पड़ेगा।

क्यों हो रहे हैं मध्यावधि चुनाव

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2022 अगले कुछ वर्षों के लिए देश में राजनीति को परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति के कार्यकाल के मध्य में होते हैं। चूंकि पिछला राष्ट्रपति चुनाव 2020 में हुआ था, मध्यावधि 2022 में हो रहा है। प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का कार्यकाल केवल दो वर्ष का होता है, इसलिए 435 सीटों के सभी सदस्य फिर से चुने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद ट्विटर ब्लू शुरू करेगी ट्विटर: रिपोर्ट
अगले राष्ट्रपति चुनाव पर क्या होगा असर?

गवर्नरो और अन्य स्थानीय अधिकारियों के लिए अलग-अलग चुनाव होते हैं। इस साल मतदान 8 नवंबर को है। ये चुनाव मौजूदा प्रशासन का आकलन हैं। पेट्रोल की कीमतों में तेजी और महंगाई के बीच बाइडेन के प्रशासन को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की बहुत कम संभावनाएं हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की है कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह भाग लेना चाहते हैं।

कब आएंगे नतीजे?

अमेरिका के चुनाव अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया सीनेट चुनावों में अंतिम परिणाम स्पष्ट होने में कुछ दिन लग सकते हैं। परिणामों का सही समय राज्य पर निर्भर करता है। मतों की गणना कब और कैसे की जाती है। इसके लिए प्रत्येक के अलग-अलग नियम हैं। यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट की मानें तो 38.8 मिलियन अमेरिकियों ने पहले ही व्यक्तिगत रूप से या मेल से मतपत्र डाल दिए हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!