आस्था

Kutch Rann Utsav 2022 | रेगिस्तान में चांदनी रात, लोक नृत्य, लजीज खाने का स्वाद दुनिया को चखाने के लिए आयोजित होता है रण उत्सव

Kutch Rann Utsav 2022 | रेगिस्तान में चांदनी रात, लोक नृत्य, लजीज खाने का स्वाद दुनिया को चखाने के लिए आयोजित होता है रण उत्सव

कहते हैं भारत में हर राज्य की अपनी अलग पहचान और खूबसूरती हैं। कुछ राज्य तो इतने बड़े और विवधताओं से भरे हैं कि अगर आर घूमना चाहों तो एक ही राज्य में सेकड़ों चीजों का अनुभव ले सकते हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडू, केरल, गुजरात सहित ऐसे तमाम राज्य है जहां आपकों एक तरफ खूबसूरत समुद्र देखने को मिलेगा वहीं दूसरी तरफ मनमोहक पहाड़ देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसा ही है गुजरात। गुजरात में अगर आप एक पर्यटक के तौर पर जाते हैं तो वहां आपको अहमदाबाद जैसी सिटी देखने को मिलेगी जो अपने आप में इतिहास के कई क्षणों को समेटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रकृतिक ने भी गुजरात को अपना आशीर्वाद दिया है। खूबसूरत पहाड़, जंगल, बीच और रेगिस्तान भी इस राज्य को विशेष बनाते हैं। अपनी राज्य की खूबसूरती के बारे में दुनिया को बताने के लिए इस राज्य में रण उत्सव मनाया जाता हैं जो मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ में आयोजित होता हैं। फिल्मों में अकसर दिखाया जाता है रेगिस्तान की चांदनी रात के कैंप के बारे में, जोकि बहुत आकर्षक होगी है। पर्दे पर दिखाई गयी खूबसूरती को लोग स्वम् से अनुभव कर सके इसके लिए कच्छ में रण उत्सव का आयोजन किया जाता हैं। साल 2022 में इस उत्सव की शुरूआत 26 अक्टूबर से हो चुकी हैं और यह 38 दिनों तक चलेगी। अब लाखों पर्यटक देश-विदेश ये यहां घूमने आते हैं और रेगिस्तान की चांदनी रात में जश्न मनाते हैं। यह नजारा ऐसा होता हैं जिसे आप आपने जिवन में कभी नहीं भूलेंगे।

इसे भी पढ़ें: देव दीपावली के मौके पर खास होगा गंगा का नजारा, देखने के लिए पर्यटकों ने कराई एडवांस बुकिंग

अक्टूबर 26 से रण उत्सव के दौरान कच्छ के रंगीन और आकर्षक अनुभव का अनुभव कर सकते हैं। यह वार्षिक रूप से आयोजित त्योहार आगंतुकों को लोक नृत्य और संगीत अवधारणाओं में भाग लेने, काम पर कारीगरों को देखने, एनजीओ के शिल्पकारों और ग्राम सहकारी समितियों से सीधे खरीदारी करने, राज्य के महान ऐतिहासिक स्मारकों को देखने और स्थानों की यात्रा करने का अवसर प्रदान करता है। उत्सव के दौरान, गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड, परिवहन, आवास, भोजन और निर्देशित दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ पर्यटन की व्यवस्था करता है।

इसे भी पढ़ें: यूरोप में मुद्रास्फीति रिकॉर्ड 10.7 प्रतिशत के स्तर पर,अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले 40 वर्षों के सर्वोच्च स्तर

इस बार 16वें रण महोत्सव के लिए सर्द हवा और पूर्णिमा की रात की सुखदायक किरणें कच्छ के महान रण में लगभग 8,000 पर्यटकों का स्वागत करेंगी। गुजरात के मुख्यमंत्री सहित कई हाई प्रोफाइल गणमान्य व्यक्ति मीलों में फैले सफेद नमक रेगिस्तान के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। गुजरात के विभिन्न जिलों के लगभग 32 सांस्कृतिक दल नृत्य और संगीत कार्निवल में भाग लिया। पर्यटकों को रण के बाहरी इलाके में स्थित काला डूंगर (साल्टी हिल), लोकप्रिय हस्त-शिल्प गांव ‘लुडिया’ और पर्यावरण के अनुकूल होडको गांव में जीएसटीएनएल द्वारा ले जाया जाएगा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!