[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर : हीट स्ट्रोक को लेकर जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 18 जून 2026। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बार फिर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालयों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। किट न मिलने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण

कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, घबराहट, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना और बेहोशी। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर प्रभावित व्यक्ति को छायादार स्थान पर ले जाकर शरीर को ठंडा करें और तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

बचाव के उपाय

● पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

● दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप से बचें।

● हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।

● छाता, टोपी या गमछे का प्रयोग करें।

● यात्रा के दौरान पानी साथ रखें।

● कार्यस्थलों पर ठंडे पानी की व्यवस्था रखें।

प्रशासन ने लोगों से पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के टोल फ्री नंबर 1077, 0131-2436918 और 9412210080 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This