राष्ट्रीय

जयपुर में आतिशबाजी के दौरान झुलसे 64व्यक्ति, चार भर्ती की हालत गंभीर

जयपुर में आतिशबाजी के दौरान झुलसे 64व्यक्ति, चार भर्ती की हालत गंभीर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दीपावली के दौरान आतिशबाजी में झुलसे 64व्यक्ति उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे।गंभीर रूप से झुलसे चार व्यक्तियों को उपचार के लिए भर्ती किया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ अचल शर्मा ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक आतिशबाजी के दौरान झुलसे 64व्यक्ति उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर परिसर का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा, 4 जनवरी 2024 को मंदिर श्रद्धालुओं के लिये खोला जाएगा
उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती चार व्यक्तियों के अलावा अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि झुलसे 64व्यक्तियों में से 40व्यक्तियों का उपचार प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञों ने किया, वहीं 24व्यक्तियों का उपचार आंखों के विशेषज्ञों ने किया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे चार व्यक्तियों में से तीन को आंखों के उपचार के लिए भर्ती किया गया है, वहीं 90प्रतिशत तक झुलसी 65वर्ष की एक महिला को प्लास्टिक सर्जरी इकाई में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!