राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति का घर- White House की आज के दिन ही रखी गई थी नींव, यहां हैं 132 कमरे, जानें खासियत

अमेरिकी राष्ट्रपति का घर- White House की आज के दिन ही रखी गई थी नींव, यहां हैं 132 कमरे, जानें खासियत

अमेरिकी राष्ट्रपति का घर- White House की आज के दिन ही रखी गई थी नींव, यहां हैं 132 कमरे, जानें खासियत
अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक घर यानी अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस कहलाता है। वर्ष 1800 के बाद से अमेरिका का हर राष्ट्रपति अधिकारिक कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में रहा है। सन 1800 के बाद से ही अमेरिका की राजधानी फिलाडेल्फिया से वॉशिंगटन डीसी में शिफ्ट की गई थी। वॉशिंगटन डीसी का डिजाइन आयरिश बोर्न आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने नियो क्लासिकल स्टाइल में किया था। इस व्हाइट हाउस की नींव आज के ही दिन वर्ष 1792 में रखी गई थी। निर्माण पूरा होने के बाद यह इमारत एक नवंबर 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है।

व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे मशहूर बिल्डिंग में से एक है, जिसे पहचानना बहुत आसान है। व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का घर होने के साथ ही उनका आधिकारिक आवास भी है। ये अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रिंसिपल स्टाफ के लिए हेडक्वार्टर भी माना जाता है।

जानकारी के मुताबिक व्हाइट हाउस 18 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। शुरुआत में इसे प्रेसिडेंट पैलेस कहा जाता था। इसके साथ ही व्हाइट हाउस नाम भी इस घर के लिए उसी समय से प्रचलित रहा है, लेकिन 1901 में अमेरिकी राष्ट्रपति के घर को आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस कहना शुरू किया गया। बता दें के व्हाइट हाउस अमेरिकी की राजधानी में उपलब्ध सबसे पुरानी फेडरल बिल्डिंग है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति बने रहने के दौरान कोई भी राष्ट्रपति यहां रहते हैं और व्हाइट हाउस की सभी सुविधाओं का उपयोग करते हैं। ये भवन दुनिया के शानदार भवनों में शुमार है जहां तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। इस भवन में कई कर्मचारी काम करते है।

बता दें कि इस व्हाइट हाउस में कुल 132 कमरे हैं और इस व्हाइट हाउस की बिल्डिंग पूरे छह फ्लोर की है। व्हाइट हाउस को पूरी तरह से तैयार होने में आठ वर्षों का लंबा समय लगा था। इसके निर्माण के बाद से ही सभी अमेरिकी राष्ट्रपति यहां रहते आए है। वर्तमान में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडन भी परिवार के साथ व्हाइट हाउस में रहते है।

– इस व्हाइट हाउट के भवन का निर्माण कार्य 13 अक्टूबर 1792 से शुरू हुआ था। वहीं इस बिल्डिंग का निर्माण एक नवंबर 1800 को बनकर तैयार हुआ है।

– व्हाइट हाउस को डिजाइन आयरलैंड के आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने किया था।

– वर्तमान के इस व्हाइट हाउस में एक नवंबर 1800 को जॉन एडम राष्ट्रपति के तौर पर रहने पहुंचे। उनके बाद से यहीं सभी अमेरिकी राष्ट्रपति रहे है।

– जानकारी के मुताबिक सिर्फ व्हाइट हाउस की बाहरी दिवारों को रंगने के लिए 570 गैलन पेंट का उपयोग होता है।

– बता दें कि व्हाइट हाउस हादसे का शिकार हो चुका है, जब वर्ष 1812 में युद्ध के दौरान 1814 में अंग्रेजों ने व्हाइट हाउस को आग लगा दी थी।

– वर्ष 1800 में निर्माण के बाद व्हाइट हाउस को प्रेजिडेंट हाउस या प्रेजिडेंट पैलेस कहा जाता था। इसे व्हाइट हाउस भी कहा जाता था मगर1901 में आधिकारिक तौर पर इसका नाम व्हाइट हाउस किया गया।

– यूएस कांग्रेस ने वर्ष 1961 में म्यूजियम घोषित किया है जिससे यहां का पुराना फर्निचर बिकने से बचा था।

व्हाइट हाउस में हैं कई सुविधाएं

– व्हाइट हाउस में लगभग 18 एकड़ जमीन है।

– इसमें 6 मंजिलें है, जिसमें 132 कमरें है।

– व्हाइट हाउस में कुल 35 बाथरूम, 147 खिड़किया हैं।

– यहां मूवी थियेटर, स्विमिंग पूल और जॉगिंग ट्रैक भी है।

– इसका किचन इतना बड़ा है जहां एक साथ 140 लोगों का खाना बनाया जा सकता है।

– अमेरिकी प्रेजिडेंट हाउस को देखने के लिए हर सप्ताह 30 हजार विजिटर आते है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!