राष्ट्रीय

7 नवंबर से मकर संक्रांति तक भवन या घर में नहीं रहेंगी उमा भारती, प्रदेश में करेंगी भ्रमण, जानें कारण

7 नवंबर से मकर संक्रांति तक भवन या घर में नहीं रहेंगी उमा भारती, प्रदेश में करेंगी भ्रमण, जानें कारण

भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार राज्य में मद्य निषेध की मांग कर रही हैं। इसी को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है। उमा भारती ने साफ तौर पर कहा है कि 7 नवंबर 2022 से वह घर या अपने भवन में नहीं रहेंगी बल्कि प्रदेश भर का दौरा करेंगी। उनका यह दौरा 2023 के मकर संक्रांति तक चलेगा। उन्होंने दावा किया है कि इस दौरान वह नदी किनारे या किसी पेड़ के नीचे या अनुचित या निषिद्ध स्थान पर शराब की दुकान या अहाते के सामने टेंट लगाकर छोटी सी चौपाल करेंगी। इसको लेकर उमा भारती ने कई ट्वीट किए हैं। अपने ट्वीट में उमा भारती ने लिखा कि यह भ्रमण अभियान 7 नवंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 मकर संक्रांति तक चलेगाl

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लंपी वायरस संक्रमित 86 प्रतिशत से ज्यादा मवेशी ठीक हुए, पिछले 10 दिन में कोई हताहत नहीं

भाजपा नेता ने आगे लिखा कि मध्यप्रदेश के यशस्वी एवं आत्मबली मुख्यमंत्री जी ने जिस प्रकार से नशा शराब विरोधी जन आंदोलन को सरकारी अभियान घोषित कर दिया यह भारत का अनोखा अभियान होगा। उन्होंने आगे कहा कि इससे यह आभास होता है कि जन हितेषी शराब नीति के लिए मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए मॉडल स्टेट बनेगा जैसे 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सरकारी कार्यक्रम के अलावा हमारा भी महिलाओं का मार्च का कार्यक्रम गांधी प्रतिमा तक हुआ। उन्हीं महिलाओं की इच्छा थी कि हम भी सरकारी अभियान के साथ पूरे मध्यप्रदेश में अपना भ्रमण अभियान चलाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि मेरे मन को उनकी यह बात मथ रही थी और इसीलिए मैंने भी इस भ्रमण अभियान की घोषणा की है यह सरकारी या राजनीतिक नहीं होगा यह पूर्णतयः एक फकीर-फक्कड़ का अभियान होगा ताकि सरकारी अभियान के लिए भी हम सहयोगी की भूमिका में रहेl

इसे भी पढ़ें: जबलपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का गया, 10 व्यक्ति गिरफ्तार

उमा भारती ने आगे लिखा कि मेरे इस निर्णय के पीछे का कारण अभी हाल ही में बंद किए गए कुछ अहाते एवं दुकानों का उदाहरण है। मुख्यमंत्री जी एवं मुझे सूचित कर दिया गया कि अमुक दुकाने एवं फलां अहाते बंद कर दिए गए हैं जबकि वह खुले रहे या उनको इतना समय मिल गया कि वह कोर्ट से स्टे ले आए और मैं हंसी का पात्र बनकर ठगी सी रह गई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यही कारण है कि अब आगे ऐसा ना होने पावे एवं मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार जागरूकता का अभियान चले एवं नियंत्रित शराब वितरण व्यवस्था मध्य प्रदेश में लागू हो। मेरे इस अभियान से मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करने के लिए लगे हुए सरकारी अमले सजग रहेंगे, भूल नहीं करेंगे, खासकर के विधि विभाग स्टे का मौका नहीं देगा। लाखों लोगों की जिंदगी, भविष्य बचाने के लिए मेरे 2 महीने की यह साधना मुझे धन्य करेगी।

IMG-20240214-WA0009
IMG-20240214-WA0010
IMG-20240214-WA0008

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!