अंतर्राष्ट्रीय

लंदन के लीवरपूल में तीन लोगों पर हुआ धारदार हथियार से हमला, लूटपाट की फिराक में था हमलावर

लंदन के लीवरपूल में तीन लोगों पर हुआ धारदार हथियार से हमला, लूटपाट की फिराक में था हमलावर


ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक जानलेवा हमला हुआ है जिसमें दिन दहाड़े चाकूबाजी की गई है। इस घातक हमले में तीन लोगों के जख्मी होने की जानकारी है। सभी जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना सेंट्रल लंदन में लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास की बताई गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

शुरुआती जानकारी में हमले का उद्देश्य चोरी और लूटपाट बताया जा रहा है। हमलावारों ने पीड़ित से फोन छीनने की कोशिश की, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी और झगड़ा हुआ। इसी बीच हमलावर ने पीड़ित को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब लोगों को आसपास खून बिखरा दिखाई दिया। घटना के बाद हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद लंदन एंबुलेंस सेवा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने कई संसाधन भेजे है। इसमें तीन एंबुलेंस क्रू, दो पैरामेडिक्स, दो घटना प्रतिक्रिया अधिकारी और हमारी सामरिक प्रतिक्रिया इकाई को भेजा गया है। हमले में घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मैक्सिको और थाईलैंड में भी गुरुवार को जानलेवा हमले हुए है। इन हमलों में कई लोगों की जान गई है। मैक्सिको में बंदूकधारी ने मासूमों पर गोलियां दागी। इस हादसे में एक मेयर समेत 18 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मेयर कॉनराडो मेंडोजा के पिता और पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा शामिल है। इनके अलावा हादसे में 7 पुलिसकर्मियों की भी जान गई है। पुलिस ने मामले में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

थाईलैंड में भी हुई गोलीबारी

थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक चिल्ड्रन-डे केयर केंद्र में गुरुवार को सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 31 लोग मारे गए। पीड़ितों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा, एक तलाशी अभीयान चल रहा था जिसके बाद फायरिंग की गयी। बंदूकधारियों में एक पूर्व पुलिस अधिकारी था। गोलीबारी करने के बाद खुद को मारी गोली। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को कार्रवाई करने और अपराधी को पकड़ने के लिए सतर्क कर दिया है।

इससे पहले एक बार और थाईलैंड में गोलीबारी हुई थी जिसमें 29 लोग मारे गये थे और 57 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। आपको बता दें कि अभी तक वारदात को अंजाम क्यों दिया गया है इसकी जानकारी नहीं मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!