उद्योग जगत

शांतिरक्षक बलों की वापसी के लिए कांगो के साथ काम करने को तैयार : संयुक्त राष्ट्र

शांतिरक्षक बलों की वापसी के लिए कांगो के साथ काम करने को तैयार : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की प्रमुख बिनतोऊ कीता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र देश से शांतिरक्षक बलों की वापसी की प्रक्रिया को गति देने के लिए वहां की सरकार के साथ मिलकर काम करने को ‘तैयार और इच्छुक’ है। कांगो में तैनात संयुक्त राष्ट्र के 14,000 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मी गर्मियों में देश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के निशाने पर थे।

इसे भी पढ़ें: तीन बार जनादेश के साथ विश्वासघात कर चुके हैं नीतीश, सुशील मोदी बोले- लालू को नहीं करना चाहिए इंतजार
कीता ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि हाल के महीनों में एम-23 बागी समूह के दोबारा सिर उठाने के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन और पूर्वी कांगो के लोगों को प्रभावित करने वाला ‘विश्वास का संकट’ और गहरा गया है। उन्होंने कहा कि इसने संयुक्त राष्ट्र के शांति बल को कलंकित करने और मिशन के बारे में दुष्प्रचार फैलाने के लिए ‘उपजाऊ जमीन’ प्रदान की।

इसे भी पढ़ें: अगले 6 महीने में कई कस्बों और गांवों में भी शुरू होगा 5G, अश्विनी वैष्णव का दावा- किफायती होंगी सेवाएं
कांगो गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र की ओर से चलाए जा रहे शांति मिशन को मोनुस्को के नाम से जाना जाता है। कीता ने कहा, “विश्वास का संकट कांगो में नए सिरे से हिंसक प्रदर्शनों और चिंताजनक घटनाओं का कारण बना है, जिसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी और शांति मिशन के चार जवान मारे गए हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!