Delhi-NCR Rain Update | बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में लगा भारी जाम, नोएडा में स्कूल बंद, गुड़गांव में कर्मचारियों को मिला WFH
Delhi-NCR Rain Update | बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में लगा भारी जाम, नोएडा में स्कूल बंद, गुड़गांव में कर्मचारियों को मिला WFH


भारी बारिश के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। आने वाले दो से तीन दिनों में और बारिश के पूर्वानुमान के साथ नोएडा और गुड़गांव में कक्षा 1-8 के स्कूल बंद हैं। नोएडा, गुड़गांव और राष्ट्रीय राजधानी में मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यातायात भी प्रभावित रहा। कई कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा हैं। गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलजमाव की भी खबर है।
इसे भी पढ़ें: गुजरात में आयोजित पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित, पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की जरूरत
बारिश के बीच राजीव चौक के पास जलभराव वाले अंडरपास से गुजरते यात्रियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। शुक्रवार को सुबह भी बारिश जारी रही। पिछले दो दिन से लगातार हो रही हल्की व मध्यम बारिश से शहर में कई जगह पर जलजमाव होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को और बारिश होने का अनुमान लगाया है।
