फिटनेस मंत्रा

सामंथा रुथ की फिटनेस का जानना है सीक्रेट, तो पढ़ें यह लेख

सामंथा रुथ की फिटनेस का जानना है सीक्रेट, तो पढ़ें यह लेख


साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। वह सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं है, बल्कि फिटनेस फ्रीक भी हैं। अक्सर उन्हें देखकर लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि आखिरकार सामंथा इतना अधिक फिट कैसे रह लेती हैं। हो सकता है कि उन्हें देखकर आप भी उनकी तरह फिगर पाना चाहती हों। तो ऐसे में आपको पहले उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में जान लेना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सामंथा रुथ का फिटनेस सीक्रेट बता रहे हैं-

सामंथा रुथ एक्सरसाइज से करती हैं दिन की शुरुआत

सामंथा रुथ अपने दिन की शुरुआत में वर्कआउट करना पसंद करती हैं। यह ना केवल कंसिस्टेंसी पैदा करने में मदद करता है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी बिल्ड अप करता है। इससे आपको पर्याप्त एनर्जी व स्टेमिना मिलता है। साथ ही, कसरत के बाद की सकारात्मकता आपके साथ पूरे दिन रहती है।

इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल स्वीटनर ना बन जाए डायबिटीज की वजह, रहें जरा सतर्क
एरियल योगा करना है पसंद

यूं तो सामंथा रुथ अपने वर्कआउट रूटीन में कई तरह की एक्सरसाइज को शामिल करती हैं, लेकिन एरियल योगा करना उन्हें काफी पसंद है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर एरियल योगा से जुड़े वीडियोज शेयर करती हैं। यह ना केवल आपकी बॉडी को टोनअप करने में मदद करता है, बल्कि इससे आपका बॉडी बैलेंस भी बेहतर होता है।

खानपान का रखती हैं ख्याल

जब बात फिटनेस की होती है तो लोग केवल एक्सरसाइज पर ही फोकस करते हैं। लेकिन आपका खानपान फिटनेस का एक अहम् हिस्सा है। आप क्या खाते हैं, कब खाते हैं और किस तरह खाते हैं, इसका एक अहम् प्रभाव सेहत पर पड़ता है। सामंथा भी अपनी फिटनेस के लिए पोषण के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करती है। वह अधिकतर प्लांट बेस्ड डाइट लेना पसंद करती हैं। यह कई तरह के विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है, जो उन्हें अच्छी तरह से काम करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है।

इसे भी पढ़ें: कमर दर्द की समस्या से क्या आप रहती हैं परेशान? जानिए कारण और निवारण
ध्यान का लेती हैं सहारा

उन दिनों जब उनका शरीर आराम मांग रहा होता है, तब वह खुद को रिलैक्स करने के लिए ध्यान और ब्रीदिंग एक्सरसाइज की ओर रुख करती है। यह ना केवल उन्हें बाहर से बल्कि भीतर से भी मजबूत बनाने में मददगार होता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!