ब्रेकिंग न्यूज़

लगातार बारिश से बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, सताने लगा बाढ़ का डर

लगातार बारिश से बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, सताने लगा बाढ़ का डर

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण रविवार सुबह 10 बजे गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 292.35 मीटर दर्ज किया गया जो गंगा के चेतावनी निशान 293 मीटर से कुछ ही नीचे है।

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण फिर से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रुड़की में टूटे तटबंध से गंगा में आ रहा पानी क्षेत्र की कृषि भूमि पर फैलने लगा है। तहसील प्रशासन लगातार गंगा नदी के जलस्तर पर निगाह रखे हुए।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण रविवार सुबह 10 बजे गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 292.35 मीटर दर्ज किया गया जो गंगा के चेतावनी निशान 293 मीटर से कुछ ही नीचे है। गंगा नदी के बढ़ रहे जलस्तर के कारण तीन जगह से टूटे पड़े तटंबध से पानी खानपुर क्षेत्र की कृषि भूमि पर फैलना शुरू हो गया है।
क्षेत्र के अरुण कुमार, बृजेश कुमार, रविपाल, प्रमोद कुमार का कहना है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो आने वाले समय में गंगा में बाढ़ का पानी तबाही मचा सकता है। हालांकि लक्सर तहसील प्रशासन लगातार निगाह रखे हुए हैं। एसडीएम रामगोपाल बिनवाल ने बताया कि बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार तड़के हुई तेज बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। कस्बे की सड़कों पर कीचड़ से दिनभर लोग परेशान रहे। करीब तीन बजे शुरू हुई तेज बारिश एक घंटे तक होती रही। इस कारण कस्बे के मोहल्ला टोली, पठानपुरा, मलानपुरा, हल्का, बंदरटोल और पीरगढ़ी में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नगर पालिका की ओर से पानी को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। वहीं, बारिश से करीब छह घंटे तक विद्युत सप्लाई भी बाधित रही। रविवार दोपहर बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!