जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल,मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अनेक गणमान्य नेता सहित मुजफ्फरनगर के नए गेस्ट हाउस का किया लोकार्पण
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल,मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अनेक गणमान्य नेता सहित मुजफ्फरनगर के नए गेस्ट हाउस का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज भोपा रोड स्थित ग्राम मखियाली चौकी के निकट भूमि पर निर्मित नए निरीक्षण भवन का जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ विधिवत लोकार्पण किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा लगभग ₹211.47 लाख की लागत से निर्मित यह आधुनिक निरीक्षण भवन जनपद में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य सरकारी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा। इससे प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता आएगी और जनपद के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

*नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों, भवनों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।*
*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में सड़कों, भवनों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, प्रदेश सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता, सुशासन और विकास के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।*
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का नियमित रखरखाव एवं व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ जनता और प्रशासन दोनों को मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर, दीपक मित्तल, सुनील दर्शन, रोहतास पाल, सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, अजय सागर, राकेश बिंदल, पंकज अग्रवाल, कुश पुरी, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, परमेश सैनी, राजकुमार सिद्धार्थ, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, योगेश मित्तल, राहुल पंवार, प्रशांत चौधरी, सुधीर आर्य, प्रमोद राठी, विशाल खोकर, रविंद्र भंन्दुरा, दीपांकर गौतम, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा, मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कांडारकर, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


