दिनांक 12.03.2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओ को सुना गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित आरटीसी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सैनिक सम्मेलन प्रारम्भ किया।* तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा विगत सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उनके द्वारा सैनिक सम्मेलन में मौजूद पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद स्थापित कर एक-एक करके प्रत्येक पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उनके द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों को साझा किया गया तथा सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु हिदायत देते हुए बताया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है अतः कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो। अंत में उनके द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया ।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*









