मुजफ्फरनगर

SSP मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

SSP मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दिनांक 13.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाईन में डायल 112 से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान डायल 112 की कार्यप्रणाली, आपातकालीन कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया तथा आमजन को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि डायल 112 पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए। यदि किसी स्थान पर झगड़ा, सड़क जाम, दुर्घटना अथवा अन्य कोई आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होती है या मौके पर इस प्रकार की स्थिति दिखाई देती है तो तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया जाए तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

 

महोदय द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि डायल 112 की पीआरवी हमेशा सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में समय रहते मौके पर पहुंचकर आमजन को सहायता प्रदान की जा सके। साथ ही आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान करने के लिए भी निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान डायल 112 की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रतिक्रिया समय को कम करने तथा पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!