[aioseo_breadcrumbs]

जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने किया राजवाहा पटरी के चौड़ीकरण का शुभारंभ ,लाखों कावड़ यात्रियों को होगी सुविधा

Share This Article

मेरठ रोड पर नावला कोठी के पास से गुजरने वाले रजवाहा पटरी के लगभग 25 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी मिल गई है । राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत राशि से इस पटरी का चौड़ीकरण किया जाएगा । सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर एवं नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । उन्होंने सिंचाई विभाग के एस डी ओ सुशील कुमार , जूनियर इंजीनियर प्रण पाल सिंह तथा देवेंद्र सिंह ,जिलेदार मनोज कुमार की उपस्थिति में कर्मचारियों एवं श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि लाखों कांवड़ यात्रियों की सुविधा का भी माध्यम है ।इसलिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है । एस डी ओ सुशील कुमार ने और जूनियर इंजीनियर प्रण पाल सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल को आश्वस्त किया कि कार्य के समयबद्ध निष्पादन एवं गुणवत्ता पूर्ण निर्माण में कोई कोताही नहीं की जाएगी । इस अवसर पर भा.ज.पा.जिला संयोजक रामकुमार शर्मा और रविन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे ।

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This