मुजफ्फरनगर -पाँच दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर -पाँच दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश शिविर का समापन

सीसीआर पीजी कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर प्राचार्य प्रो. के. पी. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
शिविर में टेंट निर्माण (Tent Making) तथा गैजेट निर्माण (Gadgets Making) प्रमुख गतिविधियाँ रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह सिखाया गया कि सीमित संसाधनों का उपयोग कर आपात परिस्थितियों में अस्थायी आश्रय और आवश्यक संरचनाएँ कैसे तैयार की जा सकती हैं। छात्रों ने रस्सी और लकड़ी की सहायता से हैंगिंग ब्रिज, फोल्डिंग ब्रिज, मल्टीपर्पज ट्राइपॉड स्टैंड, टेबल, कुर्सी आदि उपयोगी गैजेट्स बनाए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रकार की गांठें (Knots) बनाना भी सीखा, जो टेंट लगाने और अन्य संरचनाएँ बनाने में उपयोगी होती हैं। शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा फूड प्लाजा का भी आयोजन किया गया।

समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य K. P. Singh ने रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने छात्रों को अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रोवर-रेंजर केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मंच है। इसके माध्यम से छात्र समाज सेवा, और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को प्रेरित किया कि वे कैंप में सीखी गई बातों को अपने जीवन में अपनाएं और भविष्य में समाज तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। तथा कॉलेज के सीनियर प्रो.jn आर. के. सिंह, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. एस. के. सिंह, प्रो. गिरिराज किशोर, प्रो. के. पी. मलिक, प्रो. हरिओम शर्मा, प्रो. ओमबीर सिंह, डॉ. सुभाष ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में book, परिश्रम और सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने रोवर-रेंजर के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। तथा इस मौके पर अन्यn शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
शिविर में प्रशिक्षण स्काउट प्रशिक्षक अनुज एवं गाइड प्रशिक्षिका रेणु गर्ग द्वारा दिया गया। शिविर के समन्वयक भरत भूषण अरोड़ा (जिला संगठन कमिश्नर, स्काउट) रहे। शिविर के आयोजन में रोवर लीडर डॉ. नवनीत प्रकाश वर्मा तथा रेंजर लीडर डॉ. आर्या पी. एस. की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

