CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में दिखाया दम, भारत ने जीता एक और गोल्ड मेडल, PM मोदी ने दी बधाई
CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में दिखाया दम, भारत ने जीता एक और गोल्ड मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने एक और स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। कुश्ती में इस बार भारत को या पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पूनिया का यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। बजरंग पूनिया ने फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में कनाडा के लाचलान मैकगिल को 9-2 से हराया है। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम में भारत का यह सातवां गोल्ड मेडल है। इससे पहले मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग) ने भारत के लिए गोल्ड जीता है।
बजरंग पुनिया ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। गत चैम्पियन बजरंग पूनिया 65 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड के जॉर्ज रैम पर 10-0 की जीत से आसानी से फाइनल में जगह बनायी थी। बजरंग पूनिया को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि प्रतिभाशाली बजरंग पुनिया निरंतरता और उत्कृष्टता का पर्याय है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें लगातार तीसरे सीडब्ल्यूजी पदक के लिए बधाई। उनकी भावना और आत्मविश्वास प्रेरणादायक है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा कि बजरंग पुनिया ने फिर दिखा दिया !!!CWG2022 में कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई! बजरंग ने 10 मिनट 14 सेकेंड के समय में अपने राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक का बचाव किया। राष्ट्रमंडल खेलों में एक हैट्रिक साबित करती है कि आपके पास एक चैंपियन की निरंतरता है!