मुजफ्फरनगर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला द्वारा विकास खंड जानसठ व सदर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला द्वारा विकास खंड जानसठ व सदर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला द्वारा आज *दिनांक 14 जुलाई, 2022* को विकास खंड जानसठ व सदर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयवार पाई गई स्थिति निम्नवत है–
(1) प्राथमिक विद्यालय नगला कबीर विकासखंड जानसठ के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत स्टाफ के सापेक्ष श्रीमती निधि रानी सहायक अध्यापिका चिकित्सावकाश पर पाई गई, नामांकित कुल 120 बच्चों के सापेक्ष 90 बालक बालिकाएं उपस्थित मिले। विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में मध्यान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है आज बच्चों को रोटी सब्जी दी गई।
(2) उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला मुबारिक विकासखंड जानसठ के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत स्टाफ के सापेक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिकित्सावकाश पर पाए गए अन्य सभी स्टाफ उपस्थित मिला, विद्यालय में नामांकित कुल 27 बच्चों के सापेक्ष 12 बच्चे उपस्थित पाए गए। नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने के लिए प्रधानाध्यापक एवं अन्य अध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया। विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण संतोषजनक है। मध्यान्ह भोजन भी मीनू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(3) प्राथमिक विद्यालय नगला मुबारिक विकासखंड जानसठ के निरीक्षण के दौरान कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया, विद्यालय में नामांकित 86 बच्चों के साथ 44 बालक बालिकाएं उपस्थित मिले, नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति का कारण ग्राम में संत रविदास की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन होना बताया गया। विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण संतोषजनक है। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(4) कम्पोजिट विद्यालय बीबीपुर विकासखंड जानसठ के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, नामांकित कुल 176 बच्चों के सापेक्ष 66 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए। बच्चों को फल एवं दूध का वितरण स्वयं की उपस्थिति में सुनिश्चित कराया गया।
उपरोक्त सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज अध्यापक को गुणवत्तायुक्त/ प्रामाणिक तेल एवं खाद्य सामग्री तथा एगमार्क शुद्ध मसालों के प्रयोग हेतु निर्देश दिए गए साथ ही भोजन माताओं को निर्देशित किया गया कि रसोईघर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा खाने पीने की वस्तुओं को अच्छी तरह से ढक कर रखा जाए ताकि मक्खी मच्छर एवं छिपकली आदि विषैले जंतुओं से भोजन सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उक्त के अतिरिक्त प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज अध्यापक प्रतिदिन बनने वाले मध्यान्ह भोजन का सैंपल अवश्य रखें।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!