उद्योग जगत

Biotech Start-up Expo: बायोटेक क्षेत्र में अवसरों की भूमि है भारत, PM मोदी ने बताई इसकी 5 वजहें

Biotech Start-up Expo: बायोटेक क्षेत्र में अवसरों की भूमि है भारत, PM मोदी ने बताई इसकी 5 वजहें


नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बायोटेक स्टार्ट-अप एक्सपो-2022 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो भारत के बायोटेक सेक्टर के ग्रोथ का प्रतिबिंब है। बीते 8 साल में भारत की बायो इकोनॉमी 8 गुना बढ़ गई है। 10 अरब डॉलर से 80 अरब डॉलर तक हम पहुंच चुके हैं। भारत बायोटेक के ग्लोबल इकोसिस्टम में टॉप-10 देशों की लीग में पहुंचने से भी ज्यादा दूर नहीं हैं। नए भारत के इस नई छलांग में बिराक की बड़ी भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में हमारे आईटी पेशेवर की स्किल और इनोवेशन को लेकर ट्रस्ट नई ऊंचाई पर है। यही ट्रस्ट, यही प्रतिष्ठा, इस दशक में भारत के बायोटेक क्षेत्र भारत के बॉयो प्रोफेशनल्स के लिए होते हम देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को बायोटेक के क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है तो उसके पांच बड़े कारण हैं,पहला- विविध जनसंख्या, विविध जलवायु क्षेत्र, दूसरा- भारत का टैलेंटेड ह्यूमन कैपिटल पूल, तीसरा- भारत में इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए बढ़ रहे प्रयास हैं। चौथा- भारत में लगातार बढ़ रही जैव उत्पादों की मांग और पांचवा- भारत के बायोटेक सेक्टर यानि आपकी सफलताओं का ट्रैक रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि बीते 8 वर्षों में हमारे देश में स्टार्ट-अप्स की संख्या, कुछ सौ से बढ़कर 70 हजार तक पहुंच गई है। ये 70 हजार स्टार्ट-अप्स लगभग 60 अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में बने हैं। इसमें भी 5 हज़ार से अधिक स्टार्ट अप्स, बायोटेक से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में हमने अटल इनोवेशन मिशन, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जो भी कदम उठाए हैं, उनका भी लाभ बायोटेक सेक्टर को मिला है। स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के बाद हमारे बायोटेक स्टार्टअप्स में निवेश करने वालों की संख्या में 9 गुना की वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में हमारे देश में हमारे देश मे जहां सिर्फ 6 बायो इंक्यूबेटर्स थे, वहीं आज इनकी संख्या बढ़कर 75 हो गई है। 8 साल पहले देश में 10 बायोटेक प्रोडक्ट थे, आज इनकी संख्या 700 से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि हाल में ही हमने पेट्रोल में इथेनॉल की 10 प्रतिशत ब्लेंडिंग का टारगेट हासिल किया है। भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट भी 2030 से 5 साल कम करके 2025 कर लिया है। ये सारे प्रयास, बायोटेक के क्षेत्र में रोजगार के भी नए अवसर बनाएंगे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!