राष्ट्रीय

पश्चिमोत्तर एवं मध्य भारत में लू जारी रहेगी, मानसून थोड़ा आगे बढ़ा

पश्चिमोत्तर एवं मध्य भारत में लू जारी रहेगी, मानसून थोड़ा आगे बढ़ा


prabhasakshi Hindi News
Jun 08, 2022

पश्चिमोत्तर एवं मध्य भारत में लू जारी रहेगी, मानसून थोड़ा आगे बढ़ा
नयी दिल्ली| पश्चिमोत्तर भारत एवं मध्य भारत मंगलवार को लू की चपेट में रहे तथा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म स्थान रहा। शुक्रवार तक ऐसी गर्मी से किसी राहत के आसार नहीं हैं। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कम से कम 37 शहरों एवं नगरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर रहा।

इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम एवं पश्चिम मध्य हिस्सों में आगे बढ़ा। मानसून के कम से कम अगले एक सप्ताह में कमजोर रहने के आसार हैं और 15 जून के उपरांत उसके रफ्तार पकड़ने के बाद अच्छी वर्षा की संभावना है। दिल्ली के आधार स्टेशन, सफदरजंग स्थित वेधशाला, में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक पश्चिमोत्तर एवं मध्य भारत में अधिकतम तामपान में किसी बड़े बदलाव की कोई गुजाइंश नहीं है तथा उसके बाद पारा दो से तीन डिग्री तक लुढक सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘‘जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाण-दिल्ली और पूर्वी मध्यप्रदेश में 7-9 जून के दौरान अलग अलग स्थानों पर लू की आशंका है।’’

उसने कहा कि उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम मध्यप्रदेश में बुधवार को लू का अहसास हो सकता है जबकि अरब सागर से दक्षिण प्रायद्वीप भारत की ओर पछुआ हवा चलने के कारण कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अगले पांच दिनों तक गरज के बौछारें/ आसमान में बिजली चमक सकती है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!