उत्तर प्रदेश
यमुना एवं हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउस ध्वस्त होंगे, अधिकारियों की जांच होगी: गुप्ता
यमुना एवं हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउस ध्वस्त होंगे, अधिकारियों की जांच होगी: गुप्ता


नोएडा(उप्र)। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि गौतम बुद्ध नगर जनपद के यमुना और हिंडन नदियों के 59 गांवो के डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त किया जाएगा तथा उनके निर्माण में संलिप्त अधिकारियों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायतें मिली है जिसकी जांच का जिम्मा राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल की अध्यक्षता में गठित कमेटी को दिया गया।
