ब्रेकिंग न्यूज़

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, पगड़ी पहनकर समारोह में शामिल हुए केजरीवाल

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, पगड़ी पहनकर समारोह में शामिल हुए केजरीवाल


चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेता पगड़ी पीली पहनकर शामिल हुए। आपको बता दें कि भगवंत मान ने शपथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ली।

48 वर्षीय भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से 58,206 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को परास्त किया है। आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो 117 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 92 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। ’’

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!