ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Naxal Attack | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में नक्सली कमांडर ढेर, डीआरजी जवान घायल

Chhattisgarh Naxal Attack | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में नक्सली कमांडर ढेर, डीआरजी जवान घायल


रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन लाख रुपए के इनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान भी घायल हो गया है। डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 222वीं बटालियन के जवान अभियान में शामिल थे। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को पीटीआई-को बताया कि राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैका और मोसला गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एलओएस कमांडर रितेश पुनेम को मार गिराया है।

पुनेम पर तीन लाख रुपए का इनाम था। सुंदरराज ने बताया कि नैमेड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब कैका और मोसला गांव के मध्य जंगल में थे, तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में डीआरजी का जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके कुछ देर बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में घटनास्थल की तलाशी लेने पर वहां से एक नक्सली का शव, 12 बोर बंदूक और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान एलओएस के कमांडर रितेश पुनेम के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल डीआरजी जवान को हल्की चोट आई है। उसकी हालत ​स्थिर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!