ब्रेकिंग न्यूज़

रूस ने खेरसान के टीवी टॉवर पर जमाया कब्जा, गलत खबरों के प्रचार के लिए कर सकता है इस्तेमाल!

रूस ने खेरसान के टीवी टॉवर पर जमाया कब्जा, गलत खबरों के प्रचार के लिए कर सकता है इस्तेमाल!


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से चल रहा है। वक्त के साथ ही ये और भीषण होता जा रहा है। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है और सैन्य कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। वहीं अब खबर है कि रूस ने यूक्रेन के टीवी टॉवर पर कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद अंदेशा ये जताया जा रहा है कि वो इसका इस्तेमाल रूसी प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कर सकता है। रूसी सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी शहर खेरसॉन में एक टीवी प्रसारण टॉवर को जब्त कर लिया। कीव इंडिपेंडेंट ने ट्वीट किया कि रूसी सेना ने दक्षिणी शहर खेरसॉन में एक टीवी प्रसारण टॉवर को जब्त कर लिया। नतीजतन, चिंताएं हैं कि इसका इस्तेमाल इस शहर में गलत सूचना फैलाने के लिए किया जाएगा।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दावा किया है कि रूस मास्को के हमले के बीच खेरसॉन में ‘रूसी सैनिकों के साथ मानवीय सहायता प्रदान करने वाला एक नकली शो’ प्रसारित करने की तैयारी कर रहा है। जब तक रूसी सेना वास्तविक लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेते हैं, तब तक वे नकली टीवी कवरेज की फिराक में हैं। जिसके लिए खेरसॉन में एक टीवी टॉवर को जब्त किया गया है। वैसे युद्ध के शुरुआती दिनों में रूस के कई टीवी चैनलों को हैक कर लिया गया था। तब उन टीवी चैनलों पर यूक्रेन के गाने और उसके राष्ट्रीय ध्वज दिखा दिया गया था। उस समय वो हैकिंग का आरोप यूक्रेन पर लगा था।

बता दें कि रूस ने जिस टीवी टॉवर पर कब्जा किया है वो खेरसान के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। पूरे इलाके में ही इसके जरिये खबरों का आदान-प्रदान होता है। लेकिन रूसी कब्जे के बाद जमीन पर स्थिति काफी बदल सकती है। ऐसी खबरें चलाई जा सकती हैं जो रूसी प्राशासन के अनुरूप हो।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!