ब्रेकिंग न्यूज़

‘अखिलेश संग वोट मांग रहा था अहमदाबाद ब्लास्ट के एक दोषी का परिवार’, योगी बोले- सपा का हाथ, आतंकियों के साथ

'अखिलेश संग वोट मांग रहा था अहमदाबाद ब्लास्ट के एक दोषी का परिवार', योगी बोले- सपा का हाथ, आतंकियों के साथ


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करता था, गरीब भूख से मरता था, जंगल राज की स्थिति थी, अपराधी सत्ता पर हावी था और क़ानून का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे। 2017 से पहले चारों तरफ़ अराजतकता का माहौल था।

उन्होंने कहा कि साल 2017 में सरकार बनते ही हमने अन्नदाता किसानों की कर्जमाफी का काम किया था। उस वक्त 53,400 से अधिक किसानों का कर्जा माफ हुआ था। उन्होंने कहा कि 3 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सालाना 6 हजार रुपए आता है। गन्ना किसानों का 1.60 करोड़ रुपए भुगतान किया जा चुका है।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी ने अहमबाद ब्लास्ट केस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में अदालत ने 38 आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें फांसी की सज़ा सुनाई। इसमें से एक आतंकवादी का परिवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वोट मांगते हुए देखा गया है। नई हवा है, वही सपा है। यह एक बार फिर से साबित हुआ है कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने दिव्यांग जन, विधवा महिलाओं के पेंशन रोक दिए थे लेकिन हमारी सरकार एक करोड़ दिग्वांगजन, विधवा महिला और बुजुर्गों को 12 हजार रुपए सलाना पेंशन देने का कार्य कर रही है। इसके अलावा 43 लाख गरीबों को हमने आवास उपलब्ध कराया है। लेकिन सपा सरकार में 18,000 गरीबों को भी मकान नहीं मिल पाए थे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!