ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला


नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपनी उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बृहस्पतिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। हाल ही में उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था।
उपाध्याय कुछ सप्ताह पहले तक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस समन्वय समिति के प्रमुख की भूमिका निभा रहे थे और वह राज्य कांग्रेस कोर कमेटी तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 70 सीटों पर 14 फ़रवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!