ब्रेकिंग न्यूज़

जानना जरूरी: तेजी से बढ़ता जा रहा है वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ऐसी गलतियां

जानना जरूरी: तेजी से बढ़ता जा रहा है वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ऐसी गलतियां


वजन बढ़ना मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। अधिक वजन या मोटापे को अध्ययनों में कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण माना गया है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। वजन को कंट्रोल रखने के लिए आहार और जीवनशैली दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, इनमें से एक में भी होने वाली कमी आपकी मेहनत को खराब कर सकती है।

क्या आप भी कुछ समय से तेजी से वजन बढ़ता हुआ महसूस कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको भी अपनी दिनचर्या और आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां करते रहते हैं जो हमारे वजन को बढ़ा सकती हैं। ये गलतियां, वजन कम करने के लिए की जा रही अन्य तमाम कोशिशों को भी खराब कर देती हैं। ऐसे में सभी लोगों को इस बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर बढ़ते वजन की समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी अधिक बढ़ जाता है। विशेषकर बच्चों में बढ़ते मोटापे की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे खतरनाक मानते हैं। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं जो वजन बढ़ने का कारण हो सकती हैं।

अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की रात की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में मोटापा तेजी से बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। नींद की कमी वजन बढ़ाने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी कई तरह से प्रभावित कर सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि स्मार्टफोन्स-लैपटॉप से चिपके रहने की आदत आपकी नींद को प्रभावित कर देती है। इनसे निकलने वाली नीली रोशनी का आपके नींद पर नकारात्मक असर हो सकता है। स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों को सुबह का नाश्ता भरपेट, दोपहर का भोजन उससे कम और रात का भोजन बहुत हल्का करने की सलाह दी जाती है। यदि आप रात के समय भारी भोजन करते हैं तो इसके कारण भी वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है, इसके लिए मेटाबॉलिज्म को प्रमुख कारण माना जाता है। रात के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है। आपका पाचन धीमा होगा तो आहार से पोषक तत्वों का लाभ नहीं उठा पाएंगे और ये शरीर में फैट बढ़ने का कारण बन सकती है।

यदि आप भी मीठी चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण भी तेजी से वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है। मीठी चीजें न सिर्फ डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देती हैं साथ ही इससे मोटापे का जोखिम बढ़ने का भी खतरा रहता है। सोडा, शुगर वाली चीजें, मिठाइयों का सेवन कम करें इससे भी तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं फिर भी अल्कोहल का सेवन करते हैं तो यह आदत आपके सारे प्रयास को खराब कर सकती है। अल्कोहल के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा अल्कोहल का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित हो जाती है, जिसे वजन बढ़ाने वाले कारकों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो अल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी न करें।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!