मुजफ्फरनगर

*थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ 5345 किलोग्राम सरिया बरामद*

*थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ 5345 किलोग्राम सरिया बरामद*

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह व थानाध्यक्ष शाहपुर सुनील कसाना के नेतृत्व में आज दिनांक 10.11.2024 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तगण को फैमिली ढाबा ग्राम तावली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 29.10.2024 को थाना शाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम निरमानी में बन रही पानी की टंकी से सरिया चोरी हो गया है। इस सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 343/24 धारा 303 (2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 10.11.2024 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* शेर अली पुत्र तुल्ल्नशाह निवासी ग्राम सिरसा थाना दातागंज जनपद बदायूँ
*2.* अजमत पुत्र नियात अली निवासी ग्राम सिरसा थाना दातागंज जनपद बदायूँ

*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 5345 किलोग्राम सरिया (मु0अ0स0 343/24 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना शाहपुर से सम्बन्धित)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 (यूटी) रूकमेश यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 (यूटी) अमित शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 543 विनय कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2118 रितिक थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2115 नितेश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!