राष्ट्रीय

गर्मी का सितम नहीं हो रहा कम, उत्तर भारत में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

गर्मी का सितम नहीं हो रहा कम, उत्तर भारत में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। कई शहरों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं भारत में कई जगहों पर लगातार लू का खतरा बना हुआ है। लू का सितम लगातार सातवें दिन भी देखने को मिला है। वही राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष का यह सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में 45 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है।

राजस्थान, हरियाणा में तामपान 47 डिग्री से अधिक हो गया है। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज हुआ। राजस्थान के पिलानी में भी तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक भीषण हीटवेव रहने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो राजस्थान में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट घोषित हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री से 47 डिग्री के बीच रहने वाला है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा के तापमान में कमी आ रही है। तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के लिए आगामी पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में ऐसा रहा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्लीवासियों की शुक्रवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी 61 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और तेज हवाएं चलने तथा रात गर्म रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान में ऐसा है हाल
राजस्थान में भीषण गर्मी ने सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और कथित तौर पर लू लगने (हीट स्ट्रोक) से पांच लोगों की मौत की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि खैरथल जिले में पांच मोर मृत मिले हैं। मौसम विभाग ने अनेक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को बाड़मेर सबसे अधिक गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फलौदी में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री, फतेहपुर में 47.6 डिग्री, जैसलमेर में 47.5 डिग्री, जोधपुर में 47.4 डिग्री, जालौर में 47.3 डिग्री, कोटा में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, डूंगरपुर में 46.8 डिग्री, बीकानेर में 46.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 46.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 46 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं बीती रात राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार फलौदी में बीती रात तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!