राष्ट्रीय

Thane में सौतेली बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Thane में सौतेली बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 27 वर्षीय महिला को सौतेली बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गणेशपुरी पुलिस थाने के निरीक्षक डी टी सोनके ने पीटीआई-को बताया कि भिवंडी के अम्बाडी नाका की निवासी महिला अपनी 15 वर्षीय सौतेली बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। उन्होंने बताया कि किशोरी ने सोमवार की शाम को अपने घर की छत से फांसी लगा कर आत्महत्या की।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारी ने बताया कि मृतक किशोरी के पिता ने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मंगलवार को महिला को गिरफ्तार कर भारतीय द‍ंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी का पिता ऑटो रिक्शा चलाता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!